उत्तर प्रदेशचंदौली

खिचड़ी महाप्रसाद वितरण में उमड़ी आस्था की भीड़, हनुमान जी श्रृंगार उत्सव में हजारों श्रद्धालु शामिल

कमालपुर के महावीर मंदिर व रामलीला मैदान में सुंदरकांड पाठ के बाद देर शाम तक चला विशाल भंडारा, भक्तिमय माहौल में महाप्रसाद वितरण

रिपोर्ट: अवधेश राय

चंदौली। कमालपुर कस्बा स्थित महादेव स्थान के महावीर मंदिर एवं रामलीला मैदान परिसर में गुरुवार को श्री हनुमान जी श्रृंगार उत्सव, सुंदरकांड पाठ एवं खिचड़ी महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। रामलीला समिति और ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और महाप्रसाद ग्रहण किया।

सुबह 8 बजे से महावीर मंदिर व रामलीला परिसर में सुंदरकांड पाठ की शुरुआत हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद सुबह 10 बजे से विशाल खिचड़ी महाप्रसाद वितरण आरंभ हुआ, जो देर शाम तक चला। श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर अनुशासन के साथ प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों के साथ भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रामलीला समिति, ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह जनौली, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा हरिवंश उपाध्याय, लल्लन रस्तोगी, संजय मिश्रा, बसंत मिश्रा, नीरज अग्रहरि (पत्रकार), डॉ. वेदव्यास राय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button