उत्तर प्रदेशवाराणसी

काशी में हुआ अनोखा संस्कार, शुद्धिकरण के बाद असद खान बने अथर्व त्यागी

गंगा के बीच नाव पर वैदिक विधि से संपन्न हुआ पूजन, 21 ब्राह्मणों की मौजूदगी में हुआ नामकरण

काशी में गंगा की धारा के बीच एक विशेष पूजन कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश से आए असद ख़ान ने वैदिक विधि से घरवापसी की। शुद्धिकरण संस्कार के बाद उनका नामकरण अथर्व त्यागी किया गया। बताया गया कि असद ने सोशल मीडिया के माध्यम से काशी के ब्राह्मणों से संपर्क कर घरवापसी पूजन की व्यवस्था की थी।

पूजन संपन्न कराने वाले आलोक योगी के अनुसार, पहले शुद्धिकरण किया गया, इसके बाद विधिवत पूजन और नामकरण हुआ। अथर्व त्यागी ने बताया कि वे पेशे से इंजीनियर हैं और मध्य प्रदेश के सागर जिले के निवासी हैं, जहां उनका परिवार अब भी मुस्लिम धर्म का पालन करता है। उन्होंने कहा कि बचपन से मंदिरों में जाने और पूजा-पाठ की रुचि रही, लेकिन नाम के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बजरंग बली के प्रति आस्था और हाल की घटनाओं से आहत होकर उन्होंने यह निर्णय लिया। यह आयोजन काशी में चर्चा का विषय बना रहा।

Related Articles

Back to top button