उत्तर प्रदेशचंदौली

कर्मनाशा नदी तट पर 15 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में छांव टीम विजयी

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्बू ने फीता काटकर किया उद्घाटन, दर्शकों की भारी भीड़ ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

रिपोर्ट: गणपत राय

चंदौली। जनपद के नौबतपुर क्षेत्र में कर्मनाशा नदी के तट पर बुधवार को 15 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबला बिहार के दुर्गावती और नौबतपुर (उत्तर प्रदेश) के बीच खेला गया, जिसने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सैयद राजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्बू ने फीता काटकर किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना से खेलने का संदेश दिया।

मैच में नौबतपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। इसके बाद बल्लेबाजी में उतरी नौबतपुर की टीम 11 ओवर में 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए छांव टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए उद्घाटन मुकाबला 25 रन से अपने नाम कर लिया।

मैच के दौरान अंपायर की भूमिका सुनील और गोलू ने निभाई, जबकि स्कोरिंग का कार्य शिक्षक विनोद कुमार द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे, जिन्होंने खिलाड़ियों की जोरदार हौसला अफजाई की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्बू ने विजेता टीम को प्रोत्साहित करते हुए बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को ट्रैक सूट के साथ आयोजन समिति की ओर से ₹11,000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button