उत्तर प्रदेशचंदौली

कमालपुर में ब्लैक शीशा गाड़ियों पर थाना प्रभारी की सख्त कार्रवाई, दर्जनों वाहनों का चालान

जनौली तिराहे पर चला सघन जांच अभियान, बिना भेदभाव प्रति वाहन ₹2500 का चालान, वाहन चालकों में मचा हड़कंप

रिपोर्ट: अवधेश राय

कमालपुर क्षेत्र में गुरुवार शाम थाना प्रभारी धीना दिलीप श्रीवास्तव ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की। जनौली तिराहे पर शाम करीब छह बजे चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान ब्लैक शीशा लगी गाड़ियों और नियमों की अनदेखी कर चल रही मोटरसाइकिलों का चालान किया गया।

जांच के दौरान सामने आया कि कई ब्लैक शीशा लगी गाड़ियों पर सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा के झंडे लगे हुए थे। कार्रवाई में फंसे वाहन स्वामियों ने अपने-अपने राजनीतिक संपर्कों का सहारा लेने की कोशिश की, लेकिन थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव ने किसी की एक न सुनते हुए निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया।

थाना प्रभारी ने बिना किसी भेदभाव के लगभग दर्जनों गाड़ियों पर प्रति वाहन 2500 का चालान काटा, जिससे सरकारी राजस्व में वृद्धि हुई। इसके साथ ही फोर व्हीलर, तीन सवारी चलने वाले वाहन और बिना हेलमेट बाइक चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

इस सख्त अभियान से क्षेत्र के वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों के लिए यह कार्रवाई चर्चा और कौतूहल का विषय बनी रही। स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी की ईमानदारी और कानून के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।

Related Articles

Back to top button