इलिया के डेहरी गांव में गोलीकांड का दर्दनाक अंत, इलाज के दौरान युवक की मौत
जमीनी विवाद में गोली लगने से घायल तेजबली चौहान ने वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में तोड़ा दम, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
रिपोर्ट: गणपत राय
चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र के डेहरी गांव में हुए गोलीकांड का दुखद अंत हो गया। जमीनी विवाद के दौरान गोली लगने से घायल युवक तेजबली चौहान की इलाज के दौरान वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
यह घटना दो दिन पहले की है, जब जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने तेजबली चौहान को गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया था।
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस लगातार दबिश दे रही है। चकिया सीओ रघुराज ने बताया कि वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



