उत्तर प्रदेशचंदौली

अलीनगर पुलिस ने ट्रक से 79.5 किलो अवैध गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

अलीनगर चेकिंग के दौरान दीपचन्द्र उर्फ दीपचंद्र निवासी औरैया को किया गिरफ्तार; गांजा की अनुमानित कीमत 7 लाख रुपये

रिपोर्ट: गणपत राय

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 79.5 किलो अवैध गांजा बरामद किया। इस कार्रवाई में दीपचन्द्र निवासी औरैया को गिरफ्तार किया गया।

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने ट्रक संख्या UP65ET0688 को भी सीज कर लिया है।

अलीनगर थाना में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है। गिरफ्तारी टीम में थाना प्रभारी अनिल पांडेय, दरोगा पंकज सिंह, अनिल यादव और कांस्टेबल नील कमल यादव, प्रवेश कुमार एवं राजेंद्र यादव शामिल थे।

गिरफ्तारी पचफेड़वा रिंग रोड के पास की गई, और यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है।

Related Articles

Back to top button