उत्तर प्रदेशधर्मवाराणसी

अन्नपूर्णा मंदिर में तीन दिवसीय कुंभाभिषेक वार्षिकोत्सव का भव्य समापन

चतुर्वेद पारायण, हवन और मंडलाभिषेक के साथ सम्पन्न हुए पुनः प्राण प्रतिष्ठा वर्षपूर्ति अनुष्ठान

काशी के प्रसिद्ध अन्नपूर्णा मंदिर में तीन दिवसीय कुंभाभिषेक वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। तीसरे और अंतिम दिन पाठ पूर्णाहुति, चतुर्वेद पारायण, हवन तथा मंडलाभिषेक सम्पन्न हुआ। माता अन्नपूर्णा देवी की पुनः प्राण प्रतिष्ठा की वर्षपूर्ति के अवसर पर विशेष पूजन किया गया, जो श्रृंगेरी शंकराचार्य श्री श्री भारती तीर्थ स्वामी जी एवं उनके उत्तराधिकारी शिष्य विधु शेखर भारती स्वामी महाराज जी के आशीर्वाद से संपन्न हुआ।

विशेष पूजन में गणपति पूजन, पुण्यावाचन, कलातत्व आवाहन, कला तत्व हवन, श्री अन्नपूर्णा मूल मंत्र हवन, महापूर्णाहुति, पंचामृत स्नान, कलातत्व कलश से माता अन्नपूर्णा का अभिषेक और राजोपचार पूजन किया गया। यह आयोजन 26 जनवरी से 21 ब्राह्मणों द्वारा शतचंडी पाठ के साथ प्रारंभ हुआ था।

माता अन्नपूर्णा के प्रतिष्ठा दिवस की वर्षी पर रविवार को अनुष्ठान आरंभ हुए, जहां महंत शंकर पुरी महाराज ने संकल्प लिया और मंदिर परिसर में शतचंडी पाठ की गूंज सुनाई दी। पूरे मंदिर परिसर को झालरों और विभिन्न प्रकार के फूलों से भव्य रूप से सजाया गया।

Related Articles

Back to top button