उत्तर प्रदेशधर्मवाराणसी

अनुपम खेर ने वाराणसी में किए संकट मोचन और काशी विश्वनाथ के दर्शन

सुबह-सुबह बजरंग बली और बाबा महादेव के चरणों में शीश नवाया, काशी के भक्तिमय माहौल की की सराहना

वाराणसी। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर आज वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने सुबह-सुबह संकट मोचन मंदिर में बजरंग बली के दर्शन किए और इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा महादेव का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद अनुपम खेर ने काशी के आध्यात्मिक माहौल को अति भव्य बताते हुए आत्मिक शांति की अनुभूति होने की बात कही।

अनुपम खेर ने दर्शन के दौरान पूरे मन से प्रार्थना की और यह भी कहा कि उन्होंने अपने लिए ही नहीं, बल्कि सभी लोगों के सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की है। मंदिरों में दर्शन के समय हर हर महादेव, जय बजरंग बली और जय सिया राम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

काशी पहुंचने पर अनुपम खेर की मौजूदगी से श्रद्धालुओं और उनके प्रशंसकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। अभिनेता का यह आध्यात्मिक दौरा सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button