उत्तर प्रदेशचंदौली

अंकित सिंह ‘हनी’ बने समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव

अखिलेश यादव की स्वीकृति से सैय्यद राजा के युवा नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

रिपोर्ट: अवधेश राय

चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव की स्वीकृति से सैय्यद राजा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बगही के मूल निवासी अंकित सिंह ‘हनी’ को समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। इस मनोनयन के बाद क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी सैय्यद राजा विधानसभा अध्यक्ष श्री राम जन्म सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष धानापुर श्री रामभवन मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष बरहनी श्री बृजेश यादव सहित जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने खुशी जताते हुए अंकित सिंह ‘हनी’ को बधाई दी। नेताओं ने कहा कि यह नियुक्ति उनके निरंतर संघर्ष, संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण का परिणाम है।

पार्टी नेताओं का मानना है कि अंकित सिंह ‘हनी’ की यह नई जिम्मेदारी समाजवादी आंदोलन को मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर और प्रभावशाली बनाएगी। उनकी नियुक्ति से सैय्यद राजा विधानसभा क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button